वन मंत्री राकेश पठानियां ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में किए करोड़ो के लोकार्पण एवं शुभारंभ

--Advertisement--

Image

वन मंत्री ने जसूर में 3 करोड़ 85 लाख रुपए से निर्मित अग्निशमन भवन का किया लोकार्पण, सुल्याली में 75 लाख रुपए से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में आवासीय परिसर के अतिरिक्त सोगट में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शुभारंभ, डन्नी में स्तरोन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया उद्वघाटन।

नूरपुर 10 अक्तूबर – देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज सोमवार को स्थानीय जसूर में 3 करोड़ 85 लाख रुपए से बनाई गई फायर ब्रिगेड चौकी तथा कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कमांडेंट (गृह रक्षा) मदन लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, विद्युत वृत नूरपुर के अधीक्षण अभियंता ज़फर इकवाल, बीएसएनएल सिविल विंग के एसडीओ सर्वजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने सुल्याली में 75 लाख रुपए से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के आवासीय परिसर के अतिरिक्त सोगट में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तथा डन्नी में स्तरोन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शुभारंभ किया।

उन्होंने फायर ब्रिगेड कार्यालय का उद्वघाटन करते हुए कहा कि यह भवन पिछले कई वर्षों से प्राइवेट बिल्डिंग में चल रहा था तथा आज उन्होंने विभाग को नई चौकी तथा कार्यालय भवन की सौगात दी है। इस भवन में कार्यालय के अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए आवास, 90 हज़ार लीटर क्षमता का वाटर टैंक के अतिरिक्त पंप हाउस, गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके पश्चात उन्होंने सुल्याली में भी 75 लाख रुपए से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के आवासीय परिसर का उद्वघाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की सुविधा के लिए इस अस्पताल में 24 घण्टे स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को उपलब्ध हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस पंचायत में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रास्तों के निर्माण पर करोड़ों रुपए की राशि व्यय कर लोगों को विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी गई है। उन्होंने बताया कि इस पंचायत के लिए वेटरनरी हॉस्पिटल की भी मंजूरी मिल चुकी है जिसे शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने डन्नी तथा सोगट में भी लोगों को संबोधित किया । इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया।

ये रहे मौजूद

वंदना पठानिया, मंडलाध्यक्ष कुलदीप पाठक, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र चौधरी, प्रदेश भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष दीक्षा पठानिया, भाजपा नेता शशि शर्मा, सुल्याली पंचायत के प्रधान सुनील शर्मा, उप प्रधान नरेश शर्मा, डन्नी की प्रधान सुरेखा पठानिया सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...