लोहे की रॉड से युवती की हत्या कर खेत में दबाया शव, तलाश में जुटी पुलिस 

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट के अंर्तगत जाडला कोयडी में युवती की हत्या कर शव दबाने का मामला सामने आया है। पुलिस शव की तलाश कर रही है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसने शनिवार दोपहर करीब दो बजे युवती के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी थी।

युवती एम कॉम की छात्रा थी और आश्रम परिसर के बेहद नजदीक उसका घर था। शनिवार को युवती आश्रम में आई और आरोपी ने उसके सिर में लोहे की रॉड मार दी।

यह घटना उस समय हुई जब मुख्य पुजारी आश्रम में नहीं था। आरोपी ने शव को एक बैग में भरकर आश्रम परिसर के पीछे खुले खेत में दबा दिया। पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल पर डेड बॉडी रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

युवती शनिवार से ही घर से गायब थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गगरेट में दर्ज की गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर युवती की तलाश की।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया कि फिलहाल आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर पुलिस डेडबॉडी रिकवर कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...