लोहे की राड से एटीएम उखाड़ रहे शातिर को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

न्यू शिमला थाना पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहे शातिर को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार रात 2:32 बजे पेश आई। शातिर लोहे की रॉड लेकर एटीएम केबिन में दाखिल हुआ और उसे खोलने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार घटना शुक्रवार रात खलीणी चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक में पेश आई है। पुलिस कांस्टेबल ने एटीएम में एक व्यक्ति को देखा जो इसे तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपित उस वक्त एटीएम में ही मौजूद था। पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोचा। आरोपित की की पहचान सौरभ निवासी गांव लाेह, डाकघर जुन्गा के ताैर पर हुई है।

पुलिस का कहना है कि लाेगाें काे ऐसे मामलाें में सावधान रहने की जरूरत है, ताकि आराेपितों काे इस तरह से रंगें हाथ गिरफ्तार किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...