लोगों को घरद्वार मिल रहा स्वास्थ्य लाभ, ग्राम पंचायत मसरूर पहुंची श्रीबालाजी अस्पताल की टीम

--Advertisement--

Image

डॉ राजेश शर्मा की मुहिम का लोग ले रहे लाभ, अब तक हजारों करवा चुके हैं मुफ्त इलाज

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र देहरा के ग्राम पंचायत मसरूर गांव में डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मसरूर गांव से ताल्लुक रखने वाले जनप्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा की ओर से लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने लाभ उठाया और अपनी बीमारियों का घरद्वार पर पहुंचे चिकित्सकों से इलाज करवाया। इस शिविर में श्रीबालाजी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा रही।

जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईए जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गयाए उनको विशेष छूट के साथ श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर के समापन पर गांव के वरिष्ठ लोगांे ने श्रीबालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि डॉ राजेश शर्मा की नेक सोच का ही नतीजा है कि लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य लाभ मिल गया। उन्होंने डॉ राजेश शर्मा से अपील की है कि वह आगे भी ऐसे ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते रहें, ताकि जो लोग घर से दूर अस्पताल में नहीं पहुंच सकते उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने श्रीबालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा और अस्पताल से आए डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया।

बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकतेए ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है। बता दें कि लोगों की सेवा करने का भाव डॉ राजेश शर्मा को विरासत में मिला है। उनके पिता स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा भी लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...