लोगों की सुविधा के लिए आई स्ट्रेचर बाइक, विभाग ने तिरपाल के नीचे छुपाई

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

लोगों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से भेजी गई स्ट्रेचर बाइक को स्वास्थ्य विभाग ने छिपाकर रख दिया है। दोनों बाइक उन जगहों से मरीजों को लाने के लिए दी गई थीं, जहां पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। इनको क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पार्किंग के पीछे तिरपाल से ढककर रख दिया गया है।

करीब चार माह पहले प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कुछ चुनिदा अस्पतालों को स्ट्रेचर बाइक मुहैया करवाई थी। इसमें बाइक के साथ स्ट्रेचर की सुविधा है, ताकि किसी भी एमरजेंसी में मरीज को घर से सड़क तक लाने में किसी तरह की परेशानी न हो। मंडी शहर की बात करें तो गलियों से भरे इस शहर में कई मार्गों पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है।

ऐसे में यह स्ट्रेचर बाइक काफी मददगार साबित हो सकती है, लेकिन मंडी में इनका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को ये स्ट्रेचर बाइक मिलने के एक माह तक तो पर्ची काउंटर के पास ही पड़ी रहीं। जब यह मुद्दा उठने लगा तो इनको पार्किंग के पीछे खड़ा कर दिया गया है।

अस्पताल के अधिकारियों की मानें तो स्ट्रेचर बाइक चलाने के लिए चालक ही उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए इन्हें तिरपाल से ढककर पार्किंग में खड़ा कर दिया गया है। दोनों की कीमत लगभग तीन से चार लाख रुपये तक है। अगर ये स्ट्रेचर बाइक आरंभ कर दी जाती हैं तो मरीजों को सुविधा मिलेगी। चालक नहीं होने के कारण इन स्ट्रेचर बाइकों को चलाने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही इनको चलाने के लिए चालकों के लिए व्यवस्था की जाएगी।

-डा. देवेंद्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...