कोटला – स्वयम
उपमण्डल ज्वाली के अंर्तगत आती उप तहसील कोटला के नायब तहसीलदार सीता राम शर्मा ने अपने कार्य क्षेत्र के अधीन आने बाली सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को लिखित पत्र के माध्यम से अपील की है कि वह अपनी पंचायतों में लोकमित्र केंद्र संचालको व ई डिस्ट्रिक्ट की सेवाएं देने बाली दुकानों में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क की सूची बोर्ड पर लिखकर दुकानों पर लगाने की अपील की है।
नायब तहसीलदार सीता राम शर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पास असंख्य लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही हैं कि लोकमित्र केंद्र संचालक कोई भी डॉक्यूमेंट बनाने की एवज में निर्धारित राशि से कई गुणा राशि आम जनता से वसूली जा रही है जोकि बिल्कुल गलत है और नियमों के विरुद्ध है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी प्रधानों को पत्र के माध्यम से अपील व आदेश दिए गए है को सबंधित पंचायत में अगर कोई लोकमित्र केंद्र संचालक या ई डिस्ट्रिक्ट की सेवाएं देने बाला कोई संचालक है तो वह अपने अपने केंद्र में सरकार द्वारा निर्धारित रेट ही आम जनता से कोई कागज बनाने की एवज में वसूल करे।
जिसके लिए उन दुकानों पर रेट बड़े बडे अक्षरों में लिखें जाए ताकि आम जनता इसे आसानी से पढ़ पाए इसके लिए उन्होंने सभी प्रधानों को सरकार द्वारा भिन्न भिन्न कागजों को बनाने की निर्धारित राशि की सूची भी भेजी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के लोक मित्र केंद्रों का औचक निरक्षण किया जाएगा। जिस केंद्र में रेट लिस्ट नही लगी होगी उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

