लोक नृत्य में नगर व लोकगीत में सूत्रधार के दल का राज्य स्तर के लिए चयन

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 19 दिसंबर – आदित्य 

जिला मुख्यालय के देव सदन में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए सांस्कृतिक दलों का चयन किया गया है।

2 दिनों तक आयोजित की गई प्रतियोगिता के बाद लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए नगर खंड राज्य स्तर पर अपनी प्रस्तुति देगा।

लोकगीत प्रतियोगिता में सूत्रधार कला संगम कुल्लू और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में सेवा संघर्ष करथा नाग युवा मंडल पनिहार का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

इसके साथ ही कथक नृत्य प्रतियोगिता के लिए रोहन ठाकुर, सितार वादन प्रतियोगिता में संजय कुमार, तबला वादन में लेकिशा, बांसुरी वादन में उदय रितु और शास्त्रीय संगीत अर्पिता का चयन किया गया है।

प्रतियोगिता के परिणाम

जिला स्तर पर आयोजित यूथ फेस्टिवल में लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नगर खंड दूसरे स्थान पर सेवा संघर्ष करथा नाग पनिहार, तीसरे स्थान पर युवा मंडल निरमंड रहा।

जबकि लोकगीत प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सूत्रधार कला संगम कुल्लू दूसरे स्थान पर वीर्य नाथ युवक मंडल फोजल, तथा युवा मंडल निरमंड तीसरे स्थान पर रहा।

इसके अलावा वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सेवा संघर्ष करथा नाग युवा मंडल पनिहार तथा युवा मंडल वाशिंग ने तीसरे स्थान प्राप्त किया।

हर विधा में प्रथम आने वाले का राज्य स्तर के लिए चयन

युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू की जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी समूह का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया है।

लिहाजा हर विधा में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।

पर्यटन अधिकारी ने बांटे इनाम

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी और आने वाले समय में और ज्यादा मेहनत करने का भी निवेदन किया है।

विजेता प्रतिभागियों ने इस मौके पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देव सदन के प्रांगण में खुशी का इजहार किया, तथा यहां ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब नृत्य किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...