लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 6 पद बैचवाइज भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के दो पदों के लिए वर्ष 2006 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे। सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 2 पदों के लिए वर्ष 2020 बैच और अनुसूचित जाति डब्ल्यूएफएफ (स्वतंत्रता सेनानी परिवार के पात्र परिजन) के एक पद के लिए दिसंबर 2024 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है। उन्होंने जिला के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें।

लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में 28 जनवरी 2025 से पहले विभाग की वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें। पात्र अभ्यर्थी नजदीकी रोजगार कार्यालय में भी 29 जनवरी 2025 तक अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...