लोकसभा चुनाव के लिए बैनर, वाहन, टेंट आदि की दरें तय

--Advertisement--

मंडी, 18 मार्च – अजय सूर्या

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा प्रचार के लिए इस्तेमाल में लाये जाने वाली वस्तुएं फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन और भोजन आदि की दरें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों को इन दरों की जानकारी पहले दी जा चुकी थी। अब उनकी सहमति से यह दरें तय कर दी गई हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इन दरों को प्रत्याशियों को अवगत करवाने का आग्रह किया ताकि वह चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर व्यय करें। उन्होंने प्रचार के दौरान प्लास्टिक मटेरियल का उपयोग न करने के भी निर्देश दिए।

अपूर्व देवगन ने इस दौरान आम नागरिकों से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव के  दौरान 50,000 रुपये से अधिक की नकदी या 10,000 रुपये से अधिक का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की सूरत में संबंधित दस्तावेज या सामान का बिल जरूर साथ रखें।

उन्होंने निजी भवनों पर आचार संहिता लागू होने के 72 घंटे के भीतर झंडे बैनर आदि को उतारने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि वह आरओ की लिखित अनुमति पर इसे दोबारा लगा सकते हैं।

ये रहे उपस्थित

बैठक में एडीसी रोहित राठौर के अलावा कांग्रेस के प्रतिनिधि संजय, भाजपा के प्रतिनिधि करन वीर, आप के प्रतिनिधि चमन लाल और राकेश रावत, बीएसपी के नरेन्द्र कुमार और सीपीआईएम के गोपेन्द्र कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...