लैब तकनीशियन की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

--Advertisement--

लैब तकनीशियन की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर 21 नवंबर – हिमखबर डेस्क

स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन ग्रेड-2 के 29 पद बैच वाइज आधार पर भरे जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर ने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के पदों के लिए जून 2016 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र हैं। सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग, दिव्यांग, एससी, एसटी और ओबीसी के पदों के लिए जून 2023 बैच और एससी बीपीएल के लिए जून 2022 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय कि लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की सूरत में 23 नवंबर तक कार्यालय की वेबसाइट eemias.hp पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें।

उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार नजदीकी रोजगार कार्यालय में 24 नवंबर तक भी अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...