लेह से मनाली आ रहे बिहार के पर्यटक की सरचू में मौत, बर्फबारी के कारण ठंड व आक्‍सीजन की कमी जानलेवा

--Advertisement--

Image

लेह से मनाली आ रहे पर्यटक की सरचू में मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्‍त 67 वर्षीय संजीव कुमार सिन्हा पुत्र पीएन सिन्हा निवासी महात्मा गांधी ब्यास पार्क भागना इंटरनेशनल होटल जगदीशपुर थाना आदमपुर भागलपुर बिहार के रूप में हुई है।

व्यूरो- रिपोर्ट

लेह से मनाली आ रहे पर्यटक की सरचू में मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्‍त 67 वर्षीय संजीव कुमार सिन्हा पुत्र पीएन सिन्हा निवासी महात्मा गांधी ब्यास पार्क भागना इंटरनेशनल होटल जगदीशपुर थाना आदमपुर भागलपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिक ऊंचाई वाले स्थान में आक्सीजन की कमी व ठंड के कारण पर्यटक की मौत हुई है। रविवार को पर्यटक की हालत खराब होती देख पुलिस ने उसे आर्मी के ट्रांजिट कैंप में भर्ती करवाया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

गौर हो कि लाहुल स्पीति प्रशासन ने दो दिन पहले ही मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए एडवायजरी जारी कर लेह व काजा मार्ग पर सफर न करने की सलाह दी थी। हालांकि मनाली की ओर से लाहुल स्पीति पुलिस ने आर्मी और आपातकाल में जाने वाले वाहनों को ही दारचा से आगे भेजा। लेकिन लेह की ओर से कुछ पर्यटक सरचू में फंसे हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अपनी अस्थायी चौकी सरचू से हटा ली है। लेकिन आर्मी का ट्रांजिट कैंप अभी भी राहगीरों के लिए सहारा बना हुआ है।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया मृतक के स्‍वजनों से संपर्क किया जा रहा है। बर्फबारी थमते ही शव केलंग लाया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद स्‍वजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी मानव वर्मा ने पर्यटकों से आग्रह किया कि वे लेह व काजा मार्ग पर सफर न करें और पुलिस से सही जानकारी मिलने के बाद ही सफर पर निकलें। प्रदेश में आज सोमवार को भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्राें का रुख करना पर्यटकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...