लखोटी क्लब ने जीती बाॅलीवाल ट्राॅफी,पीरन पंचायत के विकास को दिए 40 लाख

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

आजादी के अमृत महोत्सव पर मशोबरा ब्लाॅक के पीरन में आयोजित बाॅलीवाल प्रतियोगिता के फाईनल में वीरवार को  लखोटी क्लब ने डुमैहर को पराजित कर ट्राॅफी अपने नाम की। विजेटा टीम को नकद पुरस्कार के रूप में 21 हजार का नकद इनाम और ट्राॅफी तथा उप विजेता को 11 हजार रूपये तथा ट्राॅफी प्रदान की गई।

बता दें कि इस तीन दिवसीय बाॅलीवाल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्र से आई 15 टीमों ने भाग लिया। जिसका आयोजन चाचा नेहरू युवक मंडल पीरन द्वारा किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता कसुंपटी के विधायक राणा अनिरूद्ध सिंह राणा ने की और विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

उन्होंने कहा कि पीरन पंचायत के लिए उनके द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकासात्मक कार्योंं के लिए  40 लाख की राशि उपलब्ध करवाई गई है। बताया कि नलटड़ी खडड पर पुल निर्मित करने के लिए इसे विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा।

उन्होने बड़े दावे के साथ कहा कि वह तीसरी बार भारी मतों के साथ विधानसभा में पहूंचेगें क्योंकि उनके द्वारा दलगत राजनीति से उपर उठकर कसुंपटी क्षेत्र का समग्र विकास किया गया है। उन्होने दस स्वयं सहायता समूहों को अपनी ऐच्छिक निधि से पांच हजार प्रति समूह तथा आयोजकों को 50 हजार देने की घोषणा की।

इससे पहले स्थानीय प्रधान किरण शर्मा ने भी विधायक का स्वागत किया तथा पंचायत के विभिन्न योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। पंचायत समिति मशोबरा की अध्यक्षा चंद्रकाता, पूर्व प्रधान अतर सिंह ठाकुर और प्रधानाचार्य डाॅ0 सोहन रांटा ने भी अपने विचार रखे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ सोहन रांटा, पीरन पंचायत की बीडीसी सदस्य रमेश शर्मा, उप प्रधान संदीप मेहता, कांग्रेस के राज्य सचिव नरेन्द्र नीटू, दरभोग पंचायत की प्रधान तनु वर्मा, दौलत राम वर्मा, पूर्व प्रधान दयाराम वर्मा, कमलेश ठाकुर और सुषमा कश्यप, क्लब प्रधान विनित ठाकुर, उप प्रधान शुभम राजपूत, नीरज ठाकुर, संदीप फौजी,अमित मेहता, चंचल वर्मा, रमेश ठाकुर, साहिल शर्मा, बबलू सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...