लंपी वायरस से 39 हजार से ज्यादा पशु संक्रमित, 1313 की मौत…सरकार के इंतजाम नाकाफी

--Advertisement--

Image

शिमला, 01 सितम्बर – नितिश पठानियां

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी लंपी वायरस लगातार विकराल रूप धारण कर रहा है। इस वायरस से प्रदेश में हजारों पशुओं की मौत हो चुकी है।

लंपी वायरस से बचाव के लिए सरकार के द्वारा पर्याप्त कदम न उठाने से नाराज पशुपालक किसानों ने वीरवार को शिमला में किसान सभा के बैनर तले पशुपालन विभाग के निदेशालय के बाहर प्रदर्शन किया और निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंप मुआवजे की मांग की।

हिमाचल प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस वायरस से अभी तक 39 हजार से ज्यादा पशु संक्रमित हुए हैं, जबकि 1313 पशुओं की मौत हुई हैं।

वास्तविकता में यह आंकड़ा इससे ज्यादा है। यह वायरस 9 जिलों में फैल चुका है। बावजूद इसके सरकार ने इसे महामारी घोषित नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में मंत्री ने कहा था कि इस वायरस से पशुओं के मरने पर 30 हजार मुआवजा दिया जाएगा लेकिन यह अभी तक नहीं दिया जा रहा है।

पशुपालन विभाग के निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें इस महामारी से निपटने के पर्याप्त इंतजाम करने के साथ मुआवजे की मांग की गई है।

वहीं, पशुपालकों ने बताया कि एमपी वायरस से लगातार उनके पशु मर रहे हैं। दूध का कारोबार करते हैं इस बीमारी से पशु के मरने से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।

उनके पशुओं की वैक्सीनेशन नहीं हुई है न ही विभाग व सरकार की तरफ से उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं, उन्हें स्वयं दवाइयां खरीदनी पड़ती है। विभाग उन्हें दवाइयां उपलब्ध करवाए और जो पशु हानि हुई है उसका मुआवजा दिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...