लंज – निजी सम्वाददाता
पुलिस चौकी लंज की टीम यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है।
वहीं पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन स्कूल बसों की चैकिंग की जा रही है। साथ ही बसों में फर्स्ट एड किट, कैमरा, कंडक्टर, पैनिक बटन तथा ओवरलोडिंग की भी चैकिंग की जा रही है।

वही पुलिस चौकी प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों के मापदंडों का पूरा ध्यान रखते हुए ये अभियान चलाया गया है।
उन्होंने स्कूल संचालकों को हिदायत दी है कि सही मापदंडों के तहत स्कूल बसों को चलाए।नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

