लंज चंगर कांग्रेस कमेटी की सभी मांगो को मंजूर करके जल्द ही शुरू होगा काम – बिधायक केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

लंज कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जनता अभिवादन कार्यक्रम में माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया के पहुँचने पर लंज काँग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित खास लंज पंचायत,अपर लंज पंचायत,ड़डोली पंचायत की स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।

लंज कांग्रेस युवाओ द्वारा सलोल से लंज तक मोटरसाइकिल रैली निकाल कर माननीय बिधायक केवल सिंह पठानिया को लंज तक पहुँचाया। माननीय बिधायक केवल सिंह पठानिया ने जनता का बिधायक बनाने पर तहदिल से धन्यवाद किया।

लंज खास, ड़ड़ोली,अपर लंज के महिला मंडलों, एव प्रधान उप प्रधान, लंज चंगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बिधायक केवल सिंह पठानिया को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। लंज चंगर कांग्रेस कमेटी सहित चंगर काँग्रेस कमेटी एव स्थानीय जनता ने चंगर क्षेत्र को रोजाना पानी देने पर बिधायक केवल सिंह पठानिया सहित जलशक्ति बिभाग का तहदिल धन्यवाद किया।

पठानिया ने जनता को अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की जनता का तहदिल से धन्यवाद करता हु कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को कमान सौंपी।ओर शाहपुर की जनता का मैं पूरी उम्र ऋण नही उतार सकता जिनोहने मुझे ऐतिहासिक जीत दिला कर बिधायक बनाया।

कांग्रेस पार्टी ने जो जनता से चुनावो के समय वायदे किये थे उनको पूरा करने के लिए बचनबद है ।प्रदेश की जनता को कांग्रेस पार्टी की सरकार ने 10 गारंटी को पूरा करने में प्रदेश की जनता के हितों का ध्यान रख कर कार्य किया जा रहा है।

पहली योजना ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करके जनता को तोहपा दिया है।दूसरी योजना महिलाओं को 1500 रुपये देने पर कमेटी गठित करके जल्द ही महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोल कर सत्ता में नही आती बल्कि जो बोलती है उसको करने में विसवास रखती हैं।

प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।हिमाचल प्रदेश को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा।
जनता ने मुझे अगर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता ने अपनी जिम्मेदारी जो मुझे सौंपी है तो उसको मैं दिनरात पूरी करने की कोशिश करूंगा।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को रिश्वत खोरी से मुक्त करके शाहपुर को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।
पठानिया ने कहा कि लंज चंगर कांग्रेस कमेटी की सभी मांगो को मंजूर करके उन पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

चंगर क्षेत्र में रेवन्यू बिभाग ने रेवन्यू के सभी लंबित मामलों को निपटाया है। उनका तहदिल से धन्यवाद किया है।
पठानिया ने कहा कि जनता के सुख सुविधाओंके लिए सड़कों,बिजली,स्वास्थ्य ,कृषि,बागबानी,वनों ,पथ परिबहन की सुबिधा,बैंक सुबिधा,देने पर काम किया जाएगा। मोवा का पुल एक साल के अंदर बना कर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को श्रधंजलि दी जाएगी।

लंज को दी सौगाते।

*50 बेड का हॉस्पिटल लंज के अंदर बनाया जाएगा।
*कृषि बिभाग का कार्यलय खोला जाएगा।
*एस०सी० बर्ग के सभी लंबित पड़े घर दिये जायेंगे।
*सुखाहार पानी की योजना को पूरा करके चंगर क्षेत्र की पानी की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।
*लंज क्षेत्र में 15 लाख से युवाओं को खेलने के लिए मैदान बनाया जाएगा।
*लंज में sbi बैंक को खोलने की मंजूरी मिल चुकी है।
जल्द ही लंज में SBI बैंक की शाखा खोली जाएगी।
*पुलिस चौकी का भवन बनाया जाएगा।
*हर पंचायत में अंबडेकर भवन बनाया जाएगा।उसके साथ एक चंगर क्षेत्र में बड़ा समुदायक भवनबनाया जाएगा।
*चंगर क्षेत्र के भूत पूर्व सैनिकों को अलग से भवन बनाया जाएगा। वन भूमि को भूतपूर्व सैनिक लीग के नाम स्थानातरित का कार्य हो चुका है।
*20 करोड़ 20 लाख से लंज में हॉस्पिटल के भवन के लिए स्वीकृति मिल चुकी हैं।
*चंगर क्षेत्र की जनता के लिए कोटला गुड़गांव बस जल्द ही चलाई जाएगी।
*लंज कॉलेज का नाम डॉक्टर रजिंदर प्रसाद के नाम रखा जाएगा।

बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि मेरे ऊपर विसवास बनाये रखना। सभी कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए बक्त जरूर लगेगा लेकिन होगा जरूर।

ये रहे उपस्थित

इस अबसर पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,अध्यक्ष लंज कांग्रेस कमेटी सुमन मेहरा जन्मसिंह गुलेरिया अध्यक्ष संघर्ष कमेटी लंज, महासचिव ब्लाक काग्रेस कमेटी रणजीत बग्गा, सुरजीत सिंह गुलेरिया महासचिव शिवचरण उप प्रधान डोली,’ पंडित रतन-चंद, अशवनी चौधरी पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष, हरनाम सिंह महासचिब,लेख राज सदस्य पुनीत कुमार नमिता मेहरा, कुलवीर सिंह , प्रमोद पठानियां,फौजा सिह, डील सधीर मुख्य सलाहकार ,बलजीत, जोगिन्द सिंह, राजकुमारी,रेखा देवी प्रधान अप्पर ,आशा कुमारी प्रधान लंज खास, कपूर सिंह अध्यक्ष भूत पूर्व सैनिक लीग लंज,संजू महाजन, के के डोंगरा, सुभाष चौधरी, गुरदेव सिंह पड्डा, रविन्द्र जनोरिया, धर्म पाल, परमपाल,चेत राम, अच्छर सिंह ,हंसराज उप प्रधान,अंजू देवी,अनिता देवी, प्रधान महिला मंडल,रविन्द्र सिंह ,कृष्ण कौंडल, सुनिता देवी पूर्व प्रधान,अनिल कुमार, जोगिन्द्र सिंह रूवी – वार्ड पंच,प्रीतम सिंह BDC,मास्टर मेहर सिंह ,कमला देवी पूर्व BDC, मेहर सिंह,रेखा चौधरी PTA प्रधान लंज कॉलेज, समस्त महिला मण्डल सदस्य मेरी माताएं बहने, वर्जुग एव युवा साथी एव सम्मानित जनता मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...