लंज कालेज के अधूरे उद्धाटन पर पठानियां व छात्रों का हल्ला वोल

--Advertisement--

Image

चंगर कांग्रेस कमेटी व व्लाक कांग्रेस कमेटी ने कहा अधूरे भवन का उद्घाटन करके छात्रों को किया गुमराह, कालेज का नाम डां. राजेंद्र प्रसाद लिखवाना भूली सरकार

शाहपुर – नितिश पठानियां

स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने आज लंज में जा कर लंज महाविधालय में छात्र छात्राओं की मांगों का समर्थन करते हुए छात्र छात्राओं सहित लंज कांग्रेस पदाधिकारियो एव लंज, डडोली, अपर लंज की स्थानीय जनता के साथ पुराने लंज कॉलेज भवन से लेकर नए लंज कॉलेज भवन तक रोष रैली निकाली व स्थानीय बिधायिका एव मंत्री के खिलाफ हल्ला वोला व नारेबाजी करके अपना गुस्सा निकाला जिसकी अध्यक्षता महासचिव हिनाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटीकेवल सिंह पठानियां ने की।

इस मौके पर व्लाक कांग्रेस कनेटी शाहपुर, चंगर कांग्रेस कमेटी व एनएसयूआई महाविद्यालय लंज के वच्चों ने विजली पानी न होने के बाबजूद लंज महाविद्यालय का उद्घाटन करने के लिए मंत्री को आडे हाथों लेते हुए कहा कि चुनावी वेला को देखते हुए मंत्री ने ऐसा किया है। जिसमें तमाम विभागों के अधिकारी वरावर के दोषी है।

इस मौके पर पठानियां ने कहा कि विभागीय अधिकारीयों की देखरेख में कालेज का उद्घाटन किया गया है व साथ ही जव यह कालेज खुला था तो उस समय इस कालेज का नाम डां. राजेंद्र प्रसाद महाविद्यालय रखा गया था जो कि वर्तमान सरकार ने भूला दिया कि इस महाविद्यालय का नाम हमारे प्रथम राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया था।

पठानियां ने कहा कि लंज में मंत्री एक काम वताऐं जो उन्होने पांच सालों में किया है। पठानियां ने कहा कि दो महिनों वाद प्रदेश में काग्रेस की सरकार वनेगी तो हमारी प्राथमिकता रहेगी कि चंगर क्षेत्र के केंद्र विंदू लंज में सर्व प्रथम तहसील खोली जाऐगी और कालेज में 12 प्रकार के अतिरिक्त कोर्स चलाऐं जाऐंगे व लंज में इसके अतिरिक्त बहुत वडा तकनिकी शिक्षण संस्थान खोला जाऐगा।

पठानियां ने कहा कि लंज सीएचसी जो कि पूर्व सरकार की देन था, उसकी जमीन को नाम करने में वर्तमान सरकार ने पांच साल लगा दिए व अव जाकर उसका शिलान्यास शाहपुर में वैठकर किया है। पठानियां ने कहा कि चंगर क्षेत्र के केंद्र लंज में पांच साल में मुख्यमंत्री के एकवार भी दर्शन तक नहीं हुए जवकि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वर्गिय राजा वीरभद्र सिंह ने 2 जनसभाऐं की थी व कम से कम 6 वार यहां पर आऐ थे।

इस मौके पर एनएसयूआई अध्यक्ष बर्षा पटियाल व चंगर संघर्ष सनिति के प्रधान जनम सिंह गुलेरिया ने भी अधूरे भवन के उद्घाटन पर प्रदेश सरकार को आडे हाथों लिया। इस मौके पर पुराने कालेज के भवन से लेकर नएं भवन तक प्रदेश सरकार व मंत्री के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर व्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा,विपुल पटाकू,सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर , चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुर्जन सिंह, सुमन मेहरा,पूर्व प्रधान डडोली वलजीत कौर, प्रधान अपर लंज रेखा देवी, उप प्रधान लंज खास हंसराज, पूर्व प्रधान लंज जोगिंद्र सिंह, रणजीत सिंह बग्गा,पप्पू धीमान,केके डोगरा,पंडित रत्न चंद,अनू वाला,अंजू देवी,पप्पू धीमान, तरेसम कुमार, सहित सैंकडों लोग व छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...