रोजगार तलाशने में युवाओं की मदद करेगा नियामक आयोग

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग युवाओं को रोजगार तलाशने में भी मदद करेगा। आयोग विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर प्लेसमेंट सेल बनाएगा। यह प्लेसमेंट सेल निजी विश्वविद्यालयों में बने अपने प्लेसमेंट सेल से अलग होगा। प्लेसमेंट सेल देश की नामी कंपनियों से संपर्क स्थापित कर साक्षात्कार का आयोजन करेगा।

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग युवाओं को रोजगार तलाशने में भी मदद करेगा। आयोग विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर प्लेसमेंट सेल बनाएगा। यह प्लेसमेंट सेल निजी विश्वविद्यालयों में बने अपने प्लेसमेंट सेल से अलग होगा। प्लेसमेंट सेल समय-समय पर देश की नामी कंपनियों से संपर्क स्थापित कर साक्षात्कार का आयोजन करेगा।

आयोग और निजी विश्वविद्यालयों के संयुक्त प्रयास से इस योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। दो अगस्त को होटल पीटरहाफ में होने वाली बैठक में इस मामले पर चर्चा की जाएगी। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों के साथ यह बैठक रखी है।

बैठक में विश्वविद्यालयों के कुलपति भाग लेंगे। इस दौरान नई शिक्षा नीति को किस तरह से प्रदेश में लागू करना है इस पर मंथन होगा। एजेंडे में प्लेसमेंट सेल के गठन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रदेश में 17 निजी विश्वविद्यालय हैं। इनमें ज्यादातर प्रोफेशनल कोर्स चल रहे हैं।

ऐसे में आयोग चाहता है कि विद्यार्थियों की डिग्री पूरी होने के बाद उन्हें अच्छे पैकेज पर नौकरी मिले। वहीं, जब विश्वविद्यालयों की प्लेसमेंट अच्छी होगी तो यहां पर दाखिले बढ़ेंगे। आयोग का कहना है कि हिमाचल को उच्च शिक्षा का हब तभी बनाया जा सकता है जब यहां पर देश-विदेश से विद्यार्थी पढऩे आएं और उनकी अच्छी प्लेसमेंट हो।

आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक ने कहा कि दो अगस्त को होने वाली बैठक में इस मसले पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...