रोजगार का सुनहरा मौका! 200 पदों पर होगी भर्ती, ITI मंडी में इस दिन होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए मंडी में 29 नवम्बर को हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर युवकों और युवतियों दोनों के लिए विभिन्न ट्रेडों में भर्ती की जाएगी।

संस्थान के प्रधानाचार्य इंजिनियर रवींद्र सिंह बनयाल ने बताया कि कंपनी को 200 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। युवकों के लिए फिटर, टर्नर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन समेत अन्य ट्रेडों में पद उपलब्ध हैं। वहीं युवतियों के लिए भी समान ट्रेडों के साथ-साथ इलैक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और आर एंड एसी जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी पद उपलब्ध हैं।

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट ऑफिसर राजेन्द्र कटोच ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक योग्यता 2022, 2023 और 2024 में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेज (ओरिजिनल और फोटो कॉपी सैट) के साथ उपस्थित होना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...