रोजगार का मौका: 57 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में होगा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एनआईआईटी लिमिटेड (आईसीआईसीआई बैंक) शिमला, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश में रिलेशनशिप मैनेजर के 57 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में एक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन 27 जून, 2022 को किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह फुल टाइम जाॅब आईसीआईसीआई बैंक में ब्रांच बैंकिंग एक्टिविटी की भूमिका में रहेगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट (न्यूनतम 50 प्रतिशत), पोस्ट ग्रेजुएट पास, फाइनल इयर ग्रेजुएट और आयु वर्ग 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों, रिज्यूम सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में 27 जून, 2022 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 99114-18110 तथा 70189-34656 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...