रोजगार का अवसर: 01 जून को जिला रोजगार कार्यालय में होगा कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 01 जून को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिसमें डिस्टील एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा बद्दी में 100 ट्रेनी के पदों को भरा जाएगा। जिसमें वेतन 9535 से 10 हजार तक रखा गया है।

उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, बी और डी फरमा में डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,व बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर प्रातः11 बजे जिला रोजगार कार्यालय चंबा रंगमहल में उपस्थित हो कर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए अवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें,भीड़ न करें,एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...