रोजगार का अवसर: परागपुर आईटीआई में रोजगार मेला 12 सितंबर को

--Advertisement--

परागपुर – आशीष कुमार

मॉडर्न आईटीआई परागपुर में 12 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत ठाकुर ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई के फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक मोटर व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक ट्रेडों से पासआउट उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

मेले में चयनित उम्मीदवारों को लगभग 11000/-से 15000/-रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी के नियमानुसार कैंटीन सुविधा, वर्दी, जूते और छुट्टियां भी मिलेंगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में नियमित आधार पर रखा जाएगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आईटीआई के प्रांगण में 12 सितंबर को सुबह 10 बजे पहुंच जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...