रैत में स्‍कूटी सवार युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्‍कर, शाहपुर अस्‍पताल में दम तोड़ा

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

जिला कांगड़ा में सड़क हादसे बढ़ने लगे हैं। रैत में स्कूटी सवार की टक्कर से राहगीर बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्‍कर से मौके पर बुजुर्ग घायल हो गया, जिन्‍हें उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्मों के ताप को न सहते हुए बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूंदला निवासी 69 वर्षीय धर्म सिंह के रूप में हुई है, जबकि जिस स्कूटी चालक ने टक्कर मारी है उसकी पहचान 26 वर्षीय आंचल निवासी बजरेड़ रैत के रूप में की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह बोले थाना प्रभारी

शाहपुर थाना प्रभारी त्रिलोचन ने बताया कि सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। जिस स्कूटी से टक्कर हुई है, पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...