
कस्बे मे गून्जे जयराम ठाकुर ओर कृपाल परमार जिन्दावाद के नारे
गुरमुख सिंह- रियाली- फतेहपुर
विधानसभा फतेहपुर के अंतर्गत कस्बा रे में पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे के दौरान रे को उप तहसील देने की घोषणा हुई थी। जिसकी केबिनेट अप्रूवल के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जैसे ही इस संबंध में कस्बा रे के लोगों को जानकारी मिली,तो लोगों की खुशी का ठिकाना ना रहा और उन्होंने बीच बाजार में जयराम ठाकुर ओर किर्पाल परमार के नारे लगाए, व उनका धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर पप्पी कोहली, प्रधान उषा देवी कट वाली पंचायत के प्रधान रमन कुडल पंचायत के प्रधान जनरल सिंह ओबीसी उपाध्यक्ष इंद्रदेव गोगा, मंडल उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य तरसेम सिंह, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अमीर खान, भाजपा युवा मोर्चा सचिव हेमराज, कार्यकारिणी सदस्य रजनीश चौधरी और सैकड़ों रे वासी इकट्ठे हुए।
