रेलवे गेटमैन के लिए भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 8 को

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 06 फरवरी – हिमखबर – डेस्क

भारतीय रेलवे के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजन में चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गेटमैन के 500 पदों पर थल सेना के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जा रही है।
चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इन पदों के लिए 8 फरवरी को हमीरपुर के टाउन हॉल में भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है।

इस भर्ती रैली में चयनित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों को कुल 29 हजार से लेकर 33,000 रुपये तक मासिक वेतन तथा साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। उनका डयूटी टाइम 12 घंटे रहेगा तथा उन्हें भोजन एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। आवेदक की आयु 54 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने इच्छुक एवं पात्र भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे 8 फरवरी को सुबह 9 बजे पेंशन के दस्तावेजों, पीपीओ, दसवीं कक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दस पासपोर्ट साइज फोटो, एसपी द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक शुल्क के रूप में पांच हजार रुपए की राशि के दस्तावेज के साथ टाउन हॉल हमीरपुर में भर्ती रैली में भाग लें।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...