रेड रिबन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता रैली का आयोजन

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा, तथा रेड रिबन के संयोजक प्रो दीक्षा चंदेल के नेतृत्व में दोनों ही इकाइयों से जुड़े हुए छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर राजीव रतन ने की। इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 29 नवंबर को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आर्यन प्रथम ,दीप्ति दूसरे, नंदिता और महक तीसरे स्थान पर रही।

30 नवंबर को नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आर्यन प्रथम, गुरप्रीत दूसरे ,प्रिया तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका डॉ नवीन भारद्वाज , प्रोफेसर दिनेश कुमार , प्रोफेसर रूपाली ने निभाई।

आज दिनांक 1 दिसंबर 2023 को दोनों ही इकाईयों के स्वयंसेवियों द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक एड्स विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ राजीव रतन ने हरी झंडी दिखाकर की। ‌

इस अवसर उन्होंने छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक रहने तथा जागरूकता फैलाने का भी निर्देश दिया ।रैली शुरू होने से पहले छात्रों ने एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रण लिया। इस मौके पर उन्होंने विविध पोस्टरों तथा नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई।

इस रैली का उद्देश्य गांव के लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना तथा इससे संबंधित भ्रमों को दूर करना था।रैली महाविद्यालय परिसर से हरिपुर बाजार होते हुए कॉलेज ग्राउंड तक निकाली गई। इस रैली में लगभग 80 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...