रेड रिबन क्लब के सौजन्य से शरण कॉलेज में मनाया विश्व शांति दिवस

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अहिंसा और संघर्ष विराम के माध्यम से विश्व में शांति कायम करने के लिए रेड रिबन क्लब के सौजन्य से शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में अंतर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शांति का दूत कहे जाने वाले सफेद कबूतरों के छात्राओं ने पोस्टर व चार्ट बनाए जिनके माध्यम से उन्होंने शांति का संदेश दिया। वर्ष 2024 की थीम शांति की संस्कृति का विकास के अंतर्गत छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कोलार्ज बनाकर व वाद विवाद प्रतियोगिता करवाकर विश्व शांति का संदेश देते हुए कहा कि हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिसमें किसी के साथ भी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव न हो। सभी के दिलों में सभी धर्मों के प्रति एक जैसा भाव हो।

तदुपरांत योगा इंस्ट्रक्टर अशोक कुमार ने मेडीटेशन व विभिन्न प्रकार के योगासन करवाकर छात्राओं को शांति का संदेश दिया। अंत में छात्राओं ने टॉपिक के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए इस विशेष दिन की महत्ता के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इस विशेष दिवस के ज़रिए हम दुनियाभर के देशों और नागरिकों के बीच सामंजस्य स्थापित कर उन्हें एकसूत्र में बांधने का प्रयास कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...