रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का डीसी कांगड़ा ने किया शुभारंभ

--Advertisement--

धर्मशाला – व्युरो

शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद हुए जवानों को रेड क्रॉस सोसाइटी ने एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है. वहीं शहीदी दिवस के उपलक्ष पर धर्मशाला शहर के युवाओं सहित सरकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने रक्तदान किया.

एसडीएम कार्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने रक्तदान कर शुभारंभ किया इतना ही नहीं एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने भी रक्तदान शिविर में अपनी भूमिका निभाई है।

एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कहा कि शहीदी दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला प्रशासन जेल में बनाए जाने वाले उत्पाद व रेड क्रॉस सोसाइटी व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों को उनके घर द्वार जाकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं क्या लाभ दिया जाए.

शिल्पी बेक्टा, एसडीएम, धर्मशाला के बोल 

वही एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि जिला प्रशासन अब एक नई शुरुआत करने जा रहा है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का खास ध्यान अब जिला मुख्यालय से हट कर पंचायतों में रहेगा साथ ही आने बाले समय मे जिला प्रशासन कि ओर से जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

उन्हें पंचायत स्तर पर किया जाएगा ताकि सुविधाओं से वंचित पंचायत के लोगों को भी सभी सुविधाएं घर बैठे जिला प्रशासन की ओर से मुहैया करवाई जा सके।

उधर, कांगड़ा सेवियर्स के मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह ने बताया कि शहीदी दिवस यादगार बनाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि वैसे तो कांगड़ा सेवियर्स जिला कांगड़ा में समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...