
शिमला- जसपाल ठाकुर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को शिमला पहुंचे गए हैं। वे शिमला के अनाडेल मैदान में सेना के हेलीकॉप्टर से उतरे। रेड कारपेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रपति का काफिला अनाडेल केनेडी चौक होते हुए होटल ओबरॉय सेसिल पहुंचा। उनका रात्रि ठहराव यहीं होटल ओबरॉय सेसिल में है।
इस होटल में केवल राष्ट्रपति, उनके संबंधी और उनका स्टाफ ठहरा हुआ है। राष्ट्रपति के चार दिवसीय शिमला दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों समेत डेढ़ हजार पुलिस जवान सुरक्षा में मुस्तैद हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति 17 सितंबर शुक्रवार को 11 से 12 बजे के बीच विधानसभा का विशेष सत्र संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति का शेडयूल
17 सितंबर- 11 बजे से 12 बजे के बीच विधानसभा में संबोधित करेंगे।
18 सितंबर- भारतीय लेखा परीक्षा अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
19 सितंबर- शिमला से नई दिल्ली लौटेंगे राष्ट्रपति।
