राशन सामग्री को लेकर बहस, तवे से वार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

बिलासपुर, 20 जुलाई – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले के झंडूता में दो प्रवासी मजदूरों की आपसी लड़ाई में एक की मौत हो गई। दोनों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि राशन सामग्री के लेनदेन के कारण यह घटना हुई। झंडूता में प्रवासी मजदूर मनोज कुमार (34) ने धीरज कुमार (32) के सिर पर तवे से प्रहार कर दिया।

उसके बाद मनोज कुमार मौके से भाग गया। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई घायल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पूरी रात तलाश की सुबह तड़के कोटलु गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मनोज कुमार को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी राजकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैl घटना से संबंधित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी हैl

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...