
ज्वाली – अनिल छांगु
रामलीला क्लब लब के सौजन्य से लब ( जवाली ) में आयोजित रामलीला के मंचन में राम भगत हनुमान द्वारा अशोक वाटिका में पहुंचकर सीता माता को भगवान राम की मुद्रिका देने व अशोक वाटिका को उजाड़ने सहित लंका को आग लगाने का मंचन हुआ।
हनुमान समुद्र लांघकर सीता माता की खोज में अशोक वाटिका पहुंचे तथा माता सीता को भगवान राम की मुद्रिका दी। इसके उपरांत हनुमान ने अशोक वाटिका से फल खाए तथा वाटिका को तहस-नहस कर दिया। गुस्साए लंका के सेनापतियों ने हनुमान पर हमला कर दिया लेकिन हनुमान का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए।
अंत में हनुमान को बंदी बनाकर उसकी पूंछ को आग लगा दी तथा हनुमान ने उसी आग से लंका को जला डाला। इसके उपरांत राम भगत हनुमान वापिस श्रीराम के पास लौट आए। दर्शकों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। रामलीलाओं के मंचन को बहुत ही अच्छे तरीके से किया जा रहा है।
सोमवार को ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिनका क्लब द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पंडित विपन शर्मा ने क्लब को 5100 रुपए की राशि दी। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
