रामलला प्राण प्रतिष्ठा: स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम

--Advertisement--

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने लिया भाग, पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

चंबा/ककीरा, 22 जनवरी – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आज  स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर देशभर  के साथ हिमाचल प्रदेश में भी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना  के   कार्यक्रम  का आयोजन  कर  लोगों द्वारा आज के दिन को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

साथ में उन्होंने कहा कि भगवान श्री विष्णु के अवतारों में से एक अवतार भगवान श्री राम का भी है। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। उन्होंने समाज में मर्यादा और आचरण को विशेष महत्व दिया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हम सभी की भगवान श्री विष्णु और भगवान श्री राम में विशेष आस्था हैं। उन्होंने  भगवान श्री राम से समाज में सद्भावना और अखंडता बनी रहने की प्रार्थना भी की। कार्यक्रम में एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल तथा ककीरा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...