रामपुर के ज्यूरी में भीषण अग्रिकांड, शॉर्ट सर्किट से चार कमरों का मकान राख, जिंदा जली गाय

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

रामपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयूरी के अंतर्गत गांव कोछड़ी मेंं शुक्रवार दोपहर को एक मकान में आग लग गई।

चार कमरों के कच्चे मकान में पशु आदि थे, जो जलकर नष्ट हो गए हैं, जिसमें एक गाय के भी जलने की सूचना है। इसके अतिरिक्त लकड़ी के स्लीपर तथा दूसरा जरूरी सामान भी जल गया है।

स्थानीय पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग के कारणों की जांच में बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है तथा नुकसान का जायजा राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है।

फिलहाल किसी के इस हादसे में हताहत होने की सूचना नहीं है। इस हादसे में संपत्ति आदि का कुल नुकसान 5-6 लाख रुपए का मालूम हुआ है।

मकान के मालिक श्यामलाल, कलम सिंह तथा केवल राम पुत्र धर्मू गांव कोछडी तहसील रामपुर जिला शिमला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...