रानीताल में हादसा, साथी के साथ खड्ड में उतरा कपूरथला का युवक बहा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

रानीताल पुलिस चौकी के समीप बाथू पुल के पास मंगलवार देर शाम एक युवक के खड्ड में डूबने का मामला सामने आया है। उक्त युवक पंजाब के कपूरथला का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार पंजाब के कपूरथला के नकोदर से 4 युवक 2 बाइकों पर सवार होकर कांगड़ा की तरफ जा रहे थे। जब रानीताल के बाथू पुल के समीप पहुंचे तो उनमें से 2 युवक नीचे खड्ड में उतर गए।

पानी का बहाव तेज होने के चलते जब उक्त युवक पानी में डूबने लगे तो इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचा लिया गया जबकि दूसरा युवक पानी में बह गया, जिसका सुराग अभी तक नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि एक युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचा लिया गया है जबकि दूसरे युवक का पता नहीं चल पाया है, जिसकी तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...