राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी पर क्षत्रिय संगठन में रोष, सचिवालय के बाहर फूंका पुतला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

क्षत्रिय योद्धा राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देने पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का देश भर में विरोध हो रहा है। शिमला में भी देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण समाज ने सचिवालय के बाहर सांसद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया और आगरा में 12 अप्रैल को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

इस दौरान पुलिस व देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग लगाने के बाद जूतों की माला भी पहनाई।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि अपने योद्धाओं के सम्मान में क्षत्रिय संगठन सड़को पर है। जिनका कोई अपना इतिहास भूगोल नहीं है वो वीर योद्धाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है इसको क्षत्रिय बर्दाश्त नहीं करेगा।

आज यहां पुतला फूंका गया है जूतों की माला पहनाई गई है। आगामी 12 अप्रैल को देश भर से क्षत्रिय आगरा में एकत्रित होंगे और अपना विरोध दर्ज करेंगे। हिमाचल प्रदेश से भी देवभूमि क्षत्रिय संगठन आगरा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...