राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में किसान मेले के होंगे मुख्य अतिथि

--Advertisement--

राज्यपाल का प्रवास कार्यक्रम जारी

शिमला – नितिश पठानियां

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल 22 अप्रैल (मंगलवार) को सांय चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को राज्यपाल  सुबह 9:15 बजे ग्राम पंचायत मैहला को  प्रस्थान करेंगे।

राज्यपाल खेल मैदान मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा किसानों और बागवानों को उन्नत तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ में विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से उपयोगी जानकारी भी साझा की जाएगी।

शिविर में नशीले एवं मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले घातक दुष्प्रभावों के प्रति आमजनमानस में जानकारी और जागरूकता को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की भागीदारी से एक जागरूकता रैली का भी आयोजन होगा। पीपी सिंह ने बताया कि राज्यपाल कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...