
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
आज बल्ह विधान सभा की बैठक नेर चौक के होटल हिम गिरि में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष और पूर्व मन्त्री प्रकाश चौधरी द्वारा की गई !
इस बैठक में कांग्रेस पार्टी को जिताने के टिप्स श्री चौधरी द्वारा राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिए गए तथा इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी लोकसभा उपचुनावों और विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी को जिताने की कसम खाई !
इस बैठक में कार्यकर्ताओं को टिप्स मिलने से कार्यकर्ताओं में नई संजीवनी और नई ऊर्जा का संचार हुआ हैं ! इस आयोजन में कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान श्री प्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के अलावा प्रदेश की भाजपा सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई !
उन्होंने प्रदेश के मुखिया और भाजपा सरकार को महँगाई और बेरोजगारी पर खूब लपेटा उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि आगामी विधानसभा के चुनावो में कांग्रेस पार्टी 50+ सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापिसी करेगी !
इस बैठक में जिला मण्डी कांग्रेस के अध्यक्ष श्री प्रकाश चौधरी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी, प्रदीप शर्मा, और राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के जिला मीडिया प्रभारी एन के पन्डित, बल्ह ब्लॉक अध्यक्ष तारा तुंगला, बल्ह ब्लॉक महासचिव विजय कश्यप, और पंचायती राज संगठन जिला मण्डी तथा बल्ह ब्लॉक के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई !
इसके साथ ही राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी को कैसे और मजबूत किया जाए ! चौधरी ने स्टेज से राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कि विधान सभा चुनावों पर अहम् भूमिका करते हुए उनकी पीठ थप थपाते हुए राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कि भूरी भूरी प्रंशसा की हैं ! उन्होंने कहा की राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी का अहम अग्रणी संगठन हैं !
एन के पन्डित
राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी जिला मीडिया प्रभारी और राहुल –प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी !
