
शिमला – जसपाल ठाकुर
राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सैल में 27 पदों को भरा जाएगा। इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से इन पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार 2 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 2 जून को रात 11.59 बजे तक आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद लिंक को हटा दिया जाएगा।
राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सैल में एमरजैंसी ऑप्रेशन सैंटर इंचार्ज-कम-डॉक्यूमैंटेशन को-ऑर्डीनेटर के 12 पदों को भरा जाएगा,
जबकि ट्रेनिंग एंड कपैसिटी बिल्डिंग को-ऑर्डीनेटर के 12 पद,
एमरजैंसी कम्युनिकेशन स्पैशलिस्ट,
इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी स्पैशलिस्ट और जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस)
व रिमोट सैंसिंग स्पैशलिस्ट के 1-1 पदों को भरा जाएगा।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, फीस सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
उद्योग विभाग में भरे जाएंगे सेरीकल्चर ऑफिसर के 2 पद
उद्योग विभाग में सेरीकल्चर ऑफिसर के 2 पदों को भरा जाएगा। इन पदों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 2 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
