राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी: अर्जुन सिंह

--Advertisement--

Image

ज्वाली – माध्वी पंडित

राजनीति में युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। इससे युवाओं को देश व प्रदेश की शासन प्रणाली का पता चलता है। यह बात जवाली हलके के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलौहड़ा में दो दिवसीय खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहे।

स्कूूल प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह पठानिया की मांग पर उन्होंने स्कूल में मेडिकल विषय शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने की भी हामी भरी। उन्होंने ऑनलाइन क्विज कंपीटिशन में पलौहड़ा स्कूल के प्रदेश में अव्वल रहने पर समस्त स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियांें को बधाई दी।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक अर्जुन सिंह ने युवा संसद कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी भी देखी और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल में ऐसी गतिविधियां विद्यार्थी को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती हैं।

युवा संसद कार्यक्रम के पहले दिन ब्लॉक जवाली के पंजीकृत 14 स्कूलों में 5 स्कूलों ने भागीदारी सुनिश्चिित की। पहले दिन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों में रावमापा भरमाड़, रावमापा मैरा, रावमापा भलाड, रावमापा पलौहड़ा व सिद्धपुरघाड़ शामिल हैं।

पहले दिन युवा संसद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसद के नियमों के अनुसार कार्यवाही का स्वरूप पेश किया। पहले दिन युवा संसद में महंगाई, एनपीएस, महिला उत्पीड़न, महिला आरक्षण आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर ब्लॉक प्रोजेक्ट आफिसर एवं प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल, प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया, प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा, अजय शर्मा, प्रेम सिंह, रीतू शर्मा, बबिता देवी, सविता ठाकुर, सुदर्शन सिहं, करतार सिंह, अश्विनी कुमार, चैन सिंह, कुशल कुमार, पूनम शर्मा, चैन सिंह शर्मा, अनिल कुमार, रानी देवी, सुआर अली, शशिपाल, रघुवीर सिंह, कपिल, अंजलि राणा, ज्योति गुलेरिया, सतपाल, नरेश कुमार, गोविंद लाबरा, सुनील शर्मा व एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...