राजनीतिक रैलियों के बाद कांगड़ा में बढ़े कोरोना के मामले

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले आने के साथ ही अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 131 पहुंच गई है। मई महीने की साप्ताहिक संक्रमण दर 0.8 से बढ़कर पिछले सप्ताह 6.9 फीसदी पहुंच गई है।

कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिला कांगड़ा में कोविड के नए मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तीन जून को जिला कांगड़ा में जहां मात्र 10 एक्टिव केस थे, वहीं 25 जून को इनकी संख्या बढ़कर 119 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह दो मरीजों को कोविड की वजह से अपनी जान भी गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से ऊपर सभी पात्र लोग अपनी कोरोना वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित करें।

विशेषकर 60 साल से ऊपर सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें। स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा औरों को भी सुरक्षित रखें।

आईएलआई के लक्षण हैं तो खुद को करें आइसोलेट

विभिन्न अस्पतालों में आईएलआई (इन्फलुएंजा जैसी बीमारी) के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने सभी कांगड़ा निवासियों से अपील की है कि वह कोविड से बचने के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करें।

मास्क पहनें, दो गज की दूरी बनाए रखें, समय-समय पर अपने हाथों को साबुन तथा पानी से धोते रहें। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति में आईएलआई जैसे लक्षण पाए जाते हैं, तो वे तुरंत खुद को आइसोलेट कर लें।

इसके साथ ही वह नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना कोविड टेस्ट करवाएं। इन लक्षणों को छिपाने से हम अपने साथ-साथ अपने परिवार और अन्य लोगों की सेहत को भी खतरे में डाल रहे हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...