
राजगढ़, 29 सितंबर – नरेश कुमार राधे
जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के पलाशला गांव में भूस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑपरेटर का 2 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला पाया है। एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन भी कोई पता नहीं लगा पाई।
सोमवार रात उपमंडल संगड़ाह की लानाचेता पंचायत के किट्टा गांव के इस 22 वर्षीय युवक की मलबे में दबी मशीन हालांकि मिल चुकी है, मगर ऑपरेटर का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पंचायत प्रधान विद्यादत के अनुसार बद्रिकाश्रम सड़क से मलबा हटाने के बाद उक्त मशीन अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई थी। जेसीबी चालक के परिजन सरकार व प्रशासन से जल्द उसकी तलाश की मांग कर रही है।
स्थानीय लोगों, पंचायत व प्रशासन ने यहां सोमवार रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। वहीं मंगलवार सायं करीब 4 बजे जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ टीम भी पहुंच गई थी।
एसडीएम राजगढ़ देवेंद्र पॉल के अनुसार सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पूर्व रविवार को भारी बारिश से जिला सिरमौर में 9 लोगों की जान गई थी, जिनमें से पच्छाद के मंडी-खडाना गांव के एक शख्स का शव मंगलवार को ददाहू के समीप जलाल नदी में मिला।
इसके अलावा इसी क्षेत्र के बड़ू साहिब व संगड़ाह उपमंडल के तंदूला गांव में दो तथा रोनहाट उप तहसील की रास्त पंचायत में मकान भूस्खलन की चपेट मे आने से 4 बच्चों सहित 6 की जान गई थी।
