राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के अकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य बजट न होने से लटकने की कगार पर

--Advertisement--

Image

मंडी में लटकने लगे अब बजट के अभाव में विकास कार्य,  28 करोड़ हो चूका है खर्च 

मंडी, 23 दिसंबर – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश में पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी का अकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य बजट न होने से लटकने की कगार पर आ गया है।

आलम यह है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और इस भवन को पूरा करने के लिए अभी और 15 करोड़ के करीब धनराशी की दरकार है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टील के स्ट्रक्चर से यह भवन तैयार किया जा रहा है। बीते वर्ष इस भवन का कार्य शुरू किया गया था।

लोक निर्माण विभाग ने कॉलेज भवन को इस वर्ष के अक्तूबर माह तक पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य रखा था। सरकार की ओर से जारी किया गया 26 करोड़ का बजट निर्माण कार्य में खर्च हो चुका है।

विभाग द्वारा एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण के लिए अभी तक 28 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। अब आगे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए लोनिवि ने शिक्षा निदेशालय से 15 करोड़ की डिमांड की है। इसके लिए विभाग ने शिक्षा निदेशालय को चिट्ठी लिख दी है।

लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ई. सुरेश धीमान ने बताया कि मंडी कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण के लिए जो बजट मिला था, उसे खर्च किया जा चुका है।

अब आगे के निर्माण कार्य के लिए विभाग ने शिक्षा निदेशालय को चिट्ठी लिखी है। जल्द बजट न मिला तो विभाग भवन के निर्माण कार्य को रोक देगा।

बता दें कि वल्लभ कॉलेज के अकेडमिक ब्लॉक की यह इमारत 5 मंजिल की होगी। यह भवन पूरी तरह से भूकंपरोधी होगा। जिसके चलते कॉलेज स्टाफ सदस्यों व छात्र-छात्राओं को भूकंप के आने से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही उन्हें भूकंप के आने से डरने की जरूरत होगी।

इस भवन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ था। वर्तमान में इसकी छत्त व फिनिशिंग, पार्किंग फ्लोर की छत का कार्य शेष बचा है जो यदि वर्तमान सरकार ने बजट जारी नहीं किया तो अधर में रूक सकता है। वहीं यदि शिवरात्रि तक यहां कार्य पूरा नहीं करवाया गया तो भी दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...