राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में नवाजें मेधावी

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने इनाम देकर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि भारत के माननीय पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम द्वारा छात्र छात्राओं में विज्ञान और गणित विषय में और अधिक रुचि पैदा करने के लिए 9 जुलाई 2015 को इस अभियान की शुरुआत की गई थी।

गणित विषय के शिक्षक महेश धीमान सुमेश शर्मा और विज्ञान विषय के शोभा व मीना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नारा लेखन, निबंध लेखन, मैथेमेटिक्स औलम्पियाड, गणित व विज्ञान विषय में प्रश्नोत्तरी, वर्किंग माडल प्रदर्शनी आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई.

जिसमें सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...