राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकरी मैं सालाना जलसे की मची धूम

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकरी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया सलाना पारितोषिक वितरण समारोह

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

नगरोटा सूरिया के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकरी में बड़ी ही धूमधाम से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया इस समारोह में स्थानीय पंचायत के रिटायर्ड प्रिंसिपल मनजीत गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मंच संचालन राकेश धीमान और निर्माण सिंह ने किया समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित करके की गई उसके उपरांत स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी। जिसमें हिमाचली कल्चर से जुड़ी नॉटी, पहाड़ी गीत और पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी आदि गीतों से बाहर से आए मेहमानों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर अभिभावकों और मेहमानों ने खूब तारीफ की और खूबसूरत पलों को अपने कमरे में कैद करते हुए नजर आए

स्कूल के प्रधानाचार्य संजय सिंह बागी स्कूल के प्रांगण में पहुंचे सभी मेहमानों और अभिभावकों का धन्यवाद किया और साथ ही स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सबके सामने रखी और उसके उपरांत टॉप पोजीशन पर रहे स्कूल के बच्चों को मुख्य अतिथि से सम्मानित भी करवाया गया।

मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रिंसिपल मनजीत गुलेरिया ने कहा की उनका नाता इस स्कूल से बचपन से ही रहा है। यहीं पर वह खुद भी पड़े और इसी स्कूल में उन्हें बच्चों को पढ़ने का मौका भी मिला और इस दौरान उन्होंने लोगों के सहयोग से स्कूल में अनेकों कार्य भी करवाए और अब रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने आश्वासन दिया की उनका पूरा सहयोग आगे भी इसी तरह अपने स्थानीय सकरी स्कूल को मिलता रहेगा।

साथ ही बच्चों को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मन लगाकर के पढ़ाई करें और अपने माता-पिता अपने स्कूल अपने गांव और देश का नाम रोशन करें कड़ी मेहनत और लगन से हर कामयाबी तक पहुंचा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...