
लंज- निजी संवाददाता
राजकीय महाविद्यालय लंज में आज हिमाचल राजकीय महाविद्यालय संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ संजय जसरोटिया ने लंज महाविद्यालय की स्थानीय इकाई के साथ बैठक की। इस बैठक में यूजीसी के तहत 7वें वेतनमान को लेकर चर्चा हुई।
जसरोटिया ने कहा कि पिछले कल ही शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर से बैठक हुई है और उसी बैठक में शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक को बुलाया गया और उनके साथ विस्तार से वार्ता हुई ।
शिक्षा मंत्री की तरफ से उनके शिष्टमंडल को सकारात्मक आश्वासन मिला है। कि 7 वें वेतन को वहाल किया जाएगा माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के राजनीतिक सलाहकार तरलोक जम्वाल से भी इस मुद्दे को उठाया गया।
इसी कड़ी में लंज महाविद्यालय की स्थानीय इकाई की तरफ से एक वार पुनः डॉ जसरोटिया की अगुआई में प्राचार्य वेद प्रकाश पाटियाल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर प्रोफेसर रघुवीर सिंह, प्रोफेसर नेहा चौधरी, प्रोफेसर अंकुर महाजन, प्रोफेसर दीप सिंह, प्रोफेसर हरीश आदि मौजूद रहे।
