शाहपुर – कोहली
राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में मंगलवार को विश्व स्कार्फ दिवस पर , हमारी दुनिया: हमारा समान भविष्य पर्यावरण और लैंगिक समानता* थीम विषय पर धूमधाम से मनाया गया। जिसने जिसमे मुख्यातिथि कार्यकारी प्राचार्य राकेश पठानिया मौजूद थे।

कार्यक्रम का आरम्भ मुख्यातिथि को स्कार्फ़ पहना कर तथा स्काउट प्रार्थना एवं झंडा गीत से किया गया। रेंजर लीडर आशा शर्मा एवं रोवर लीडर हरीश कुमार ने विद्यार्थियों को स्कार्फ़ दिवस एवं स्कार्फ़ के महत्व पर जागरूक किया। इसके पश्चात रोवर रेंजर ने महाविद्यालय परिसर में स्काउट लोगो बनाया तथा जलपान किया ।

