शाहपुर – कोहली
राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर वंश और रेंजर निधि भारद्वाज ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित भव्य परेड में भाग लिया। उनकी इस उपलब्धि ने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह के बोल
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने रोवर लीडर हरीश कुमार और रेंजर लीडर आशा शर्मा को बधाई दी और कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि शिमला के रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना न केवल छात्रों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि यह देशभक्ति और अनुशासन की मिसाल भी है।

