राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 14-09-2023 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में हिंदी दिवस को बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ एच एल धीमान जी का स्वागत महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा ने किया। इस उपलक्ष में लेखन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

लेखन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः भावना ठाकुर,कोमल एवं निधि ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमश: रिया एवं अनुज, शिवाली एवं कंचन वह सविता गुलेरिया ने प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में हमारे मुख्य अतिथि डा धीमान जी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं हिंदी के माध्यम से रोजगार की प्राप्ति किस प्रकार की जाए इस विषय पर भी प्रकाश डाला।

इन्होंने हिंदी भाषा की उत्पत्ति, विकास एवं संवैधानिक स्थिति का वर्णन करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में किस प्रकार स्थापित किया जाए इस पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में इस कार्यक्रम का समापन संबोधन कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो के के शर्मा जी ने किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रो अजय, प्रो प्रवीर, प्रो काकू मन्हास, प्रो अनुरागिनी, डा पुष्पा यादव, प्रो नेहा चौधरी, प्रो अभिषेक, प्रो आशीष, प्रो युवराज, प्रो रंजीत, अधीक्षक शिशु पाल तथा पुस्तकालय सहायक रजनीश उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...