राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में नई सीएससीए कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सीएससीए सत्र 2022- 23 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एस अत्री ने द्वीप प्रज्वलन करके की।

प्राचार्य ने अपने ओजस्वी भाषण में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएससीए का महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों तथा पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सीएससीए का मेंबर चुना गया है।

प्राचार्य ने नई सीएससीए कार्यकारिणी से कहा कि वे महाविद्यालय की उन्नति के लिए प्रयासरत रहेंगे और महाविद्यालय प्रशासन भी सदैव उनके सकारात्मक कार्य में साथ खड़ा रहेगा । इसके पश्चात प्राचार्य महोदय ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अध्यक्ष पद पर नीतिका चौधरी बी ए तृतीय वर्ष ,उपाध्यक्ष बबीता बीकॉम तृतीय वर्ष, सचिव प्रियंका बीए द्वितीय वर्ष और सह सचिव पद पर हर्षिता राणा बी ए प्रथम वर्ष को चुना गया इसके अतिरिक्त सीएससीए कार्यकारिणी में बतौर सदस्य चुने गए कक्षा प्रतिनिधियों, क्लब और सोसायटी की ओर से मनोनीत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।

कक्षा प्रतिनिधियों में आलिका चौधरी बी ए तृतीय वर्ष , निशिता कुमारी बीकॉम तृतीय वर्ष, सुहानी बीकॉम तृतीय वर्ष, नीतिका बी ए द्वितीय वर्ष, अंकिता कुमारी बीएससी द्वितीय वर्ष, अंशिका सुमन बी ए प्रथम वर्ष, सोनाली बीकॉम प्रथम वर्ष एवं, कोमल डढवाल बीएससी प्रथम वर्ष चुने गए।

रोवर एंड रेंजर्स में अक्षय एवं वनिता भाटिया , सांस्कृतिक गतिविधियों में अंकित राणा एवं सविता देवी ,खेलकूद राहुल चौधरी एवं कोमल ,इको क्लब में नम्रता ,रोड सेफ्टी क्लब में विशाल को चुना गया।

सीएससीए के संयोजक डॉक्टर नीरज शर्मा ने अपने भाषण में चुने गए सीएससीए के सदस्यों को अपना कार्य निष्ठा पूर्वक एवं ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया । मंच संचालन प्रोफेसर अमरीश घई ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉक्टर भगवान दास द्वारा प्रस्तुत किया गया।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर पवन प्रोफेसर संजीव पुरी, डा प्रीति वाला, प्रोफेसर अमन बालिया , प्रो लेखराज, प्रो सतपाल, जनक, मनीष, ओंकार योगेशबर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...