रागिनी नायक ने मोदी सरकार पर देश की संपत्ति बेचने का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने केंद्र की मोदी सरकार पर देश की संपत्तियों को बेचने का बड़ा आरोप लगाया। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत ग्रेट इंडिया सेल लगा दी है। अगले 50 वर्ष तक देश की संपत्ति निजी हाथों में जाने वाली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सात साल में देश में कोई राष्ट्रीय संपत्ति नहीं बनाई। उलटे कांग्रेस द्वारा 70 साल में खड़े किए गए सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य राष्ट्रीय संपत्तियों को मौजूदा सरकार बेचने पर तुली है। इसके जरिए मोदी सरकार अपने चंद चहेते उद्योगपतियों को लाभ देने में लगी है। रागिनी नायक ने तंज कसा कि ‘मोदी रीत सदा चली आई, जो कहे कभी न निभाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता की गाढ़ी कमाई को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, करते उससे उलट हैं। चुनावों में कहा था कि वे देश नहीं बिकने देंगे, लेकिन अब देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। तीन कृषि कानून बाद में बने, लेकिन निजी उद्योगपतियों को गोदाम पहले बनने लग गए और इससे केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली को समझा जा सकता है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिना निजीकरण के चलना भी मुशिकल है, लेकिन निजीकरण वहां हो जहां जरूरत हो और देश की सुरक्षा को खतरा न हो। नरेंद्र मोदी मन की बात तो करते हैं, लेकिन जनता से कोई चर्चा नहीं करना चाहते। उनका कहना था कि केंद्र सरकार तो देश की सुरक्षा से भी समझौता कर रही है।

सार्वजनिक उपक्रमों के निजी हाथों में जाने से वहां काम करने वाले एससी और एसटी वर्ग को मिला आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा और लाखों लोग बेरोजगार होंगे। कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में लोगों को बीच जाकर सच्चाई बताएगी।

आरएसएस और भाजपा की भूमिका पर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह खुद का सांस्कृतिक संगठन कहता है तो वह हर दिन राजनीतिक चर्चा में क्यों हिस्सा लेता है। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर रागिनी नायक ने कहा कि उनके चुनाव तो कोरोना के कारण स्थगित हुए हैं, लेकिन साथ ही पूछा कि आरएसएस में चुनाव की क्या प्रक्रिया है। क्यों संघ का सरसंघचालक ब्राह्मण के अलावा दूसरा नहीं बनता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...