राकेश कुमार को ज्वाली कॉन्ग्रेस पार्टी की डिजिटल रथ यात्रा का प्रभार

--Advertisement--

Image

जवाली – शिबू ठाकुर

कांग्रेस पार्टी हिमाचल द्वारा चलाई गई डिजिटल रथ यात्रा जो कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में होगी उसी कड़ी में ज्वाली मण्डल के डिजिटल रथ का प्रभार राकेश कुमार को दिया गया है। जिसके लिए राकेश कुमार के साथ नगरोट सुरिया ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने दरकाटी मे कहा कि प्रदेश नेर्तत्व द्वारा चुनावों के मध्य नजर रखते हुए बहुत सी कमेटिया बनाई गई हैं।

जिसमे में उनके माध्यमों से पार्टी का प्रचार प्रसार किया जाएगा, यह डिजिटल रथ यात्रा भी उसी चुनाव प्रचार प्रसार समिति में से एक है। ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया ने कहा रथ यात्रा के माध्यम से विधानसभा ज्वाली में पूर्व मंत्री चंद्र कुमार और नीरज भारती द्वारा किए गए कामों को लोगों को दिखाना है और कांग्रेस पार्टी द्वारा 2022 मे चुनावी घोषणा पत्र के बारे में लोगों को बताना है।

जिसमें युवाओं के लिए रोजगार, अच्छी स्वास्थ्य शिक्षा इसके अलावा 10 मुद्दे घोषणा पत्र मैं शामिल है। रथ यात्रा के बारे में राकेश ने बताया कि इसमें हर बूथ हर गली मोहल्ले में जाकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा तैयार की वीडियो चलाई जाएंगी । जिसमे कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा और हर रोज यह यात्रा क्षेत्र के बूथों तक पहुंचेगी।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने वीडियो को देखा और कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...